नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readबांदा

जनपद के थाना नरैनी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.05.2025 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 02.05.2025 को थाना नरैनी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना नरैनी पर सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ ग्राम मोतियारी के रहने वाले 02 व्यक्तियों द्वारा दिनांक 27.04.2025 को सामूहिक दुष्कर्म किया गया । सूचना पर तत्काल थाना नरैनी पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई । इसी क्रम में आज दिनांक 03.05.2025 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम मोतियारी मोड़ अतर्रा रोड से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- सोनू पुत्र लक्ष्मी निवासी मोतियारी, थाना नरैनी, जनपद बांदा ।
- विमल पुत्र चुन्ना निवासी मोतियारी, थाना नरैनी, जनपद बांदा ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम- - निरीक्षक अपराध श्री रामकिशोर सिंह थाना नरैनी
- कां0 सतीश यादव
- कां0 ऋषभ
