म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तहत संध्या संगीत कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
1 min readमैहर

म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी के तहत आयोजित संगीत संध्या में गुरुवार को माननीय कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ जी श्री विकाश सिंह जी S D M डॉक्टर कैलाश जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। साथ श्री उत्तम पांडेय श्री राज ललन मिश्रा, सतीश मिश्रा एवं जयंत जैन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मेघा बढ़गईया के कथक नृत्य से हुई मेघना बढ़गईया संगीतकार गौतम भारती जिया नामदेव सोनाली सपना नामदेव दुबे एवं अन्य। इंदौर निवासी जानी-मानी गायिका प्रधान पुजारी श्री स्वामी देवी प्रसाद जी की पौत्री फिल्म कलाकार स्वर्गीय महेश राज् जी की नातिन कु. मानसी पांडे इंदौर जो राग भीम पलाशी तीन ताल पर अनुबद्ध संगत कार अनिल जायसवाल हारमोनियम कमाल खान तबला अंबिकेश चौधरी का सरोद वादन अतिथि कलाकार सृजन मिश्रा जी सीधी का शास्त्रीय गायन आपने अपनी प्रस्तुति में राग़ जोग से हुई, कार्यक्रम के अंत में लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कलाकार श्री नासिर खान साहब की सारंगी की प्रस्तुति हुई। आयोजन में कशिश पटेल द्वारा अटला आर्ट प्रदर्शन भी लगाई गई प्रदर्शनी नागरिक समस्या को लेकर बनाई गई थी जिसकी सराहना जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा की गई।आयोजन में संगत कलाकारों जिसमें सपना नामदेव अंबिकेश चौधरी,कमाल खान, गौतम भारती, अनिल जैसवाल ने महती भूमिका निभाई। श्रीमती रानी बाटड़ कलेक्टर श्री विकाश सिंह SDM डॉ कैलाश जैन जी की गरिमा मय उपस्थिति में मुख्य कलाकार को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ संगीतकारों को मां शारदा की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर महिला बाल विकाश अधिकारी राजेंद्र बंगारे, नायब तहसीलदार सुनील द्विवेदी प्रेमलाल चौधरी टी आर बाजपेई , एटीआरओ गणेश पाण्डेय,डाक्टर अशोक बढोलिया श्री उत्तम पांडे जयंत जैन जितेश जैन सौरभ चौरसिया वरिष्ठ श्री गिरजा पंडित जी बृजेश सपना नामदेव दुबे, कल्पना मिश्रा, नीरज गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिहं मंजू सर, रामकुमार रजक अनिल जायसवाल जी प्रभारी प्राचार्य शासकीय संगीत महाविद्यालय के छात्रों के साथ शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम कब कुशल संचालन श्री राज ललन मिश्रा जी ने किया।
