यातायात पुलिस ने दो नाबालिक चालको की मोटर साइकिल की सीज
1 min readसुल्तानपुर नगर के कुड़वार नाका स्थित यातायात पुलिस आवागमन को व्यवस्थित करने को लेकर ड्यूटी पर थी ,साथ ही पुलिस दो व चार चक्का वाहनों की जांच पड़ताल भी कर रही थी,इसी बीच दो बाइक सवार दिखे जिनकी उम्र बेहद कम होने के बाद भी फर्राटा भरते नजर आए यातायात उप निरीक्षक छोटेलाल ने दोनो बाइक सवार को रोकते हुए किनारे किया,साथ ही बच्चों की डिटेल खंगालनी शुरू की तो पता चला की कम उम्र के साथ ही गाडी के कागजात भी नही है,उप निरीक्षक छोटेलाल ने दोनो बाईक को सीज करते हुए,शेष कार्यवाही के लिए लिखा पढी़ शुरू कर दिया है।

