संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस
1 min read
बांदा

पुलिस को सूचना मिली की एक महिला का शव शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली घाट काशीराम कॉलोनी में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गए…!*
*आपको बताते चले पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौकी के काशीराम कॉलोनी हरदौली का बताया गया है। जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर शव मिला है। शव की पहचान कर ली गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजा गया है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साथ में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह व चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं की महिला की हत्या कर शव कमरे में बंद कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। जहां उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
