March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लोगों ने रैली निकाल कर किया जागरूक

1 min read
Spread the love

वनांगना संस्था ने रैली निकालकर मजदूरों को बताए हक व अधिकार

बांदा

महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए काम करने वाली वनांगना संस्था के तत्वावधान में चल रहे तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। संस्था के लोगों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया और मजदूरों को सिर्फ सौ दिन का नहीं बल्कि हर दिन काम दिलाए जाने का प्रावधान करने की मांग बुलंद की। कहा कि मजदूरों के हित के लिए बनाई गई मनरेगा समय से भुगतान न मिलने के कारण अब मजदूरों के लिए अभिशाप बनती जा रही है।

गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नरैनी ब्लॉक सभागार में सहयोग संस्था के प्रतिनिधि अनुज ने कर्यक्रम मे मजदूरों को प्रोत्साहित करते हुए मनरेगा में आवेदन करने के लिए जागरूक किया। कहा कि मजदूरों को अपने हक की लड़ाई परस्पर लड़नी पड़ेगी। वनांगना की वरिष्ठ संदर्भ समूह शबीना मुमताज ने कहा कि हम मजदूर हैं, काम लेना हमारा अधिकार है। मजदूरों ने बताया कि मनरेगा में जहां मजदूरी बहुत कम है और समय से भुगतान भी नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें बाहर मजदूरी के लिए जाना पड़ता है।

शबीना ने कहा कि सरकार से मजदूरी बढ़ाने और योजना की विसंगतियों को दूर करने के लिए संगठित होकर मांग करने की ज़रूरत है। कार्यकर्ता शोभा देवी ने मजदूर दिवस का उदेश्य बतते हुए कहा कि 1 मई 1889 में 15 घंटे काम करना पड़ता था। काफी लम्बी लड़ाई के बाद अब 8 घंटे काम करना होता है। जिन मजदूरों ने यह लड़ाई लड़ी है उनके संघर्षो को याद रखना चाहिए। पुकारी ग्राम प्रधान विजय मिश्रा व नसेनी प्रधान अब्दुल जब्बार ने कहा कि हम मज़दूरों के साथ हैं। हर ग्राम पंचायत में काम दिलवाने में मजदूरों का सहयोग किया जायेगा।

कार्यकर्ता फरजाना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गांव के तमाम मजदूर शामिल हुए। संगठन लीडर्स रामबाई, शबीना, अभिलाषा, रेखा, माया, रामदेवी के साथ तरंग लीडर्स शाहीन, मिथला, अल्फिया, खुशबू, आतिफा, लक्ष्मी, आरती, रीना, महक, आशु, कमलेश, राजकुमारी, माया, श्यामकली आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *