February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुकान पर कोल्डड्रिंक्स खरीदने जा रही लड़की पर हुआ कातिलाना हमला

1 min read
Spread the love


प्रयागराज से बड़ी खबर
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भारत सरकार के पूर्व सी जी सी कई बार कांग्रेस के प्रवक्ता रहे जनपद अयोध्या के इच्छोई निवासी पवन कुमार पाण्डेय की बेटी पर दिनांक 29.4. 2024. को हुआ. कातिलाना हमला एक महिला व तीन पुरुषों ने हमला उस समय किया था. जब अधिवक्ता पवन पांडे की बेटी अपने घर से निकल कर दुकान पर आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक खरीदने गई थी. घटना कुंभ मेले के पूर्व एसएसपी श्री राजेश द्विवेदी के घर से कुछ दूर एक दुकान के सामने की बताई जा रही है. घटना कारित होने के उपरांत घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की सूचना पाते ही सैकड़ो अधिवक्ता व विभिन्न दलों के नेता पवन पांडे के आवास पहुंच गए. घटना पर रोष प्रकट करते हुए इसे कायराना हरकत बताया तथा यह भी कहा कि पवन पांडे की हर लड़ाई में देश की जनता इलाहाबाद के प्रबुद्ध जन अधिवक्ता समाज तथा सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *