February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

बाबा साहब अंबेडकर की आधी फोटो को अखिलेश यादव के साथ वायरल करने का मामला।

बांदा

जनपद में भाजपा नेताओं के द्वारा आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की आधी तस्वीर के साथ अखिलेश यादव की आधी तस्वीर जोड़कर वायरल करने के मामले को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का आरोप भाजपाईयों के द्वारा लगाया गया है, और इसी कड़ी पर विरोध प्रदर्शन करते हुए डा भीमराव अम्बेडकर पार्क मे भाजपाई पहुंचकर, नारेबाजी और अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और अन्य भाजपाई मौजूद रहे। भाजपा के नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर दलित पिछड़ों का अपमान करने का आरोप लगाया है और बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने आप को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तुलना करने में लगे हुए जो की सरासर बाबा साहब के सम्मान का अपमान प्रतीत होता है। भाजपाइयों ने यह भी कहा कि हम इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *