डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या में जोरदार स्वागत
1 min readअयोध्या।
रामनगरी अयोध्या के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय स्थिति पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरते ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य ने डिप्टी सीएम को बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी व नेताओं ने भी डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, मनोज जायसवाल, रंजीत शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

