February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेव अर्थ मिशन के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के ब्लाक हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के ग्राम डीह भरथी में सेव अर्थ मिशन के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की पहल ‘एक वृक्ष मां के नाम’ के तहत आयोजित किया गया।

सेव अर्थ मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प हर घर तक पहुंचाया जाएगा। हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में कुल 30 पेड़ लगाए गए। इनमें आम, नीम, जामुन, पीपल, सागवन, नींबू और बेल के पौधे शामिल थे। इस अवसर पर घनश्याम दुबे, राम लहूरी दुबे, रामचंद्र दुबे, सुभाष यादव, राम अछैवर, राजू दुबे, राम जेठ, कुलदीप दुबे, राजकुमार पांडे, रामकिशोर पांडे, श्रवण पांडे, अमन दुबे, अवलेश दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *