February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले प्रगतिशील किसान जमील अहमद,बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले प्रगतिशील किसान जमील अहमद,बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

बल्दीराय तहसील के नंदौली गांव निवासी प्रगतिशील किसान जमील अहमद ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल से लखनऊ स्थित राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान जमील अहमद ने राज्यपाल को अपने पुत्र नूरुलहसन खान की शादी का निमंत्रण पत्र स्वयं भेंट कर समारोह में पधारने का सादर आमंत्रण दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपनी खेती से जुड़े कुछ विशिष्ट और देसी उत्पाद भी भेंट किए, जिनमें श्री अन्न से बना मल्टीग्रेन आटा, लू से बचाने वाला देसी सत्तू, काले आलू और पांच किलो वज़न वाला विशेष आम शामिल था।राज्यपाल ने इन उपहारों को सराहते हुए गहरी रुचि दिखाई और शादी के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। साथ ही वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए स्वयं गांव आने की बात पर प्रसन्नता जताई।इस आत्मीय भेंट से किसान जमील अहमद और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *