February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दलित की जमीन पर दबंग कर रहा कब्ज़ा, महिला ने डीएम से लगायी न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

मामला ग्राम सेमरी बाजार थाना जयसिंहपुर चौकी सेमरी बाजार जनपद सुलतानपुर का है। चैतू व पत्ती सगी भाई बहन थे। पति की शादी अम्बेडकर नगर मे हुई थी। अपने भाई के सेमरी वाले मकान में माता से बैनामा पत्ती ने अपने नाम कराया। चैतू को जानकारी हुई तो दीवानी में मुकदमा कर दिये,यह कब्जा नही कर पायी तो दौरान मुकदमा बैनामा ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को कर दिया। चैतू व पत्ती दोनो मर चुके है। ज्ञान प्रकाश पाण्डेय अपने आदमियों के साथ चेतू के बच्चो के सिर पर बन्दूक रखकर बैनामा भूमि पर कब्जा करके टीन सेड रख लिया और 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर स्वयं समझौता बना लिया और फर्जी हस्ताक्षर कर लिया। प्रकरण का मुकदमा दीवानी मे चल रहा है पुकार होने पर लेट से पहुंचने के कारण मुकदमा अदम पैरवी में खारिज हुआ था। उस पर पुर्नस्थापन प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र स्वीकार हुआ। मुकदमा चलने लगा 29.05.2025 को तिथि नियत है। अब ज्ञान प्रकाश पाण्डेय उस पर पक्का निर्माण जबरदस्ती कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *