February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सनातन धर्म और पूर्वजों पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई और अखिलेश यादव माफी नहीं मांगे तो 2027 की राह और होगी कठिन :-अर्चना तिवारी

1 min read
Spread the love

अयोध्या

समाजसेवी अर्चना तिवारी ने सौंपा सांसद अवधेश प्रसाद को मांगपत्र—सनातन धर्म और पूर्वजों पर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई और अखिलेश यादव माफी नहीं मांगे तो 2027 की राह और कठिन होगी

सत्य सनातन धर्म की जय के उद्घोष के साथ समाजसेवी अर्चना तिवारी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के करीबी सांसद अवधेश प्रसाद को एक गंभीर मांगपत्र सौंपा।

इस पत्र में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी के कई सांसद, विधायक और अन्य नेता बार-बार सनातन धर्म, हिंदू संस्कृति और हमारे गौरवमयी पूर्वजों के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। यह बयानों से न सिर्फ समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है, बल्कि यह भी साफ़ है कि पार्टी अपनी मानसिकता को बढ़ावा दे रही है, जो समाज के लिए खतरनाक हो सकती है।

गौरतलब है कि अर्चना तिवारी को प्रशासन द्वारा लखनऊ जाने से रोकने की कोशिश की गई, कई लोगों को उनके घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया और बहुत से लोग लखनऊ स्थित अखिलेश यादव के आवास तक पहुंच नहीं पाए। इसके बावजूद उन्होंने प्रयास नहीं रोका और अंततः अखिलेश यादव के सबसे करीबी माने जाने वाले सांसद अवधेश प्रसाद तक अपना मांगपत्र पहुंचा ही दिया।

समाजसेवी अर्चना तिवारी ने यह भी कहा कि अगर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने समय रहते खुद में सुधार नहीं किया, सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयानों पर सख्त कार्रवाई नहीं की और आहत सनातन समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो 2027 के चुनावों में स्थिति और भी जटिल हो जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं को अनुशासन में रखा, सनातन धर्म का सम्मान किया और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला, तो हिंदू और सनातन धर्म में आस्था रखने वाला समाज एक बार फिर सोच सकता है कि क्या उसे इस पार्टी को वोट देना चाहिए या नहीं।

लेकिन यह तभी संभव होगा जब समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों और बयानों में वास्तविक बदलाव लाए, न कि केवल दिखावे के लिए।

आस्था पर हमला अब नहीं सहेगा समाज। समय रहते सुधरिए, वरना जनता पुनः 2027 में अपनी की ताकत दिखा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *