सीताराम यादव बने सपा के जिला सचिव
1 min readअयोध्या।

समाजवादी पार्टी के हांसापुर पुरुषोत्तम नगर वार्ड निवासी सीताराम यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव इस आशय का मनोनयन जारी किया है। सीताराम यादव समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। पारसनाथ यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वह प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर सीताराम यादव को समाजवादी पार्टी जनपद अयोध्या का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।सीताराम यादव को जिला सचिव मनोनीत होने पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे ,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह (अनूप), बलराम मौर्य ,जिला महासचिव बख्तियार खान, एजाज अहमद, ओपी पासवान, ललित यादव ,जेपी यादव, सियाराम यादव ,शिवकुमार यादव फौजी ,अखिलेश चतुर्वेदी, पवन यादव, विद्या भूषण पासी,अश्वनी यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नेताओं ने खुशी जाहिर किया है।
