February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बर्फ फैक्ट्री में धमाका, मालिक के बेटे की मौत, दो मजदूर घायल

1 min read
Spread the love


मोतिहारी बिहार

बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक बर्फ फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो मजदूर जख्मी हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
धमाके में दो मजदूर घायल : धमाके के वक्त फैक्ट्री में मालिक का बेटा पवन सहनी और दो मजदूर मौजूद थे. पवन की मौत हो गई जबकि दोनों मजदूर घायल हैं और उनका इलाज सुगौली सीएचसी में चल रहा है.
तेज धमाके से उड़ गया फैक्ट्री का छप्पर : विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का छप्पर उड़ गया. आसपास के लोगों ने पहले इसे हाईवे पर टायर फटने की आवाज समझा. धमाके से इलाके में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई.
घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी : जैसे ही धमाके की हकीकत सामने आई, आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. कुछ ही देर में वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
”यह धमाका लालपरसा चौक पर स्थित बर्फ फैक्ट्री में हुआ. घटना की जांच की जा रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है.”- अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सुगौली मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *