February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डंपर की चपेट में आने से कानूनगो कमलेश शर्मा की दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

डंपर की चपेट में आने से कानूनगो कमलेश शर्मा की दर्दनाक मौत

अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर से टोल बचाकर जा रहे बड़े-बड़े वाहनों का शिकार हो रहे लोग

मिल्कीपुर।

इनायत नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में रजिस्ट्रार कानूनगो कमलेश शर्मा (57) निवासी ग्राम अरथर पूरे अभयराज का पुरवा थाना रौनाही की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार शाम को टोल बचाकर प्रभात नगर के रास्ते कुचेरा जा रहे एक डंपर ने शाहगंज चौराहे के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, टक्कर में कानूनगो बाइक समेत डंपर में फंस गए और डंपर चालक उन्हें घसीटते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूर हल्ले द्वारिकापुर गांव तक ले गया। इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने जानकारी मिलते ही डंपर का पीछा किया और चालक समेत डंपर को पकड़ लिया। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहगंज मोड पर डंपर चालक की कुछ बाइक सवार युवकों से कहा सुनी हो गई थी जिसके बाद डंपर चालक ने तेज गति में वहां से डंपर को कुचेरा की तरफ भगाया और थोड़ी ही दूर पर ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार रजिस्टर कानून गो और उनकी बाइक पर बैठे मोहम्मद जमाल (55) को अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने 112 पीआरबी की सहायता से क़ानून गो को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में दूसरे घायल मो जमाल निवासी कुचेरा थाना इनायतनगर को मामूली चोटे आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *