जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण दिया निर्देश
1 min readबांदा

जिला चिकित्सालय में पहुंची जिलाधिकारी बांदा जे0रीभा ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के जनरल वार्ड,पेडिया ट्रिकवार्ड,एनआईसी केंद्र तथा दवावितरण केंद्र व अन्य चिकित्सकों के कक्षों तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते हुए उन्होंने चिकित्सीय उपचार के संबंध में जानकारी ली l व सीएमएस को अस्पताल में बच्चों को भर्ती किये जाने हेतु एनआरसी केंद्र में अतिरिक्त कक्ष/ वार्ड की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिये।
चिकित्सकों को निर्देश दिए की गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए डायरिया एवं अन्य बीमारियों से संबंधित इलाज की व्यवस्था अस्पताल में रखी जाए तथा साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने एवं तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था भी कराए ।
