February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राइवेट स्कूलों बढ़ती की मनमानी के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़

प्राइवेट स्कूलों की लगातार बढ़ रही मनमानी, स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस वसूलना कापी किताबों में कमीशन लेना इन सभी बातों पर कांग्रेस पार्टी ने आज एक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शनकिया।

जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप कर निजी विद्यालयों की मनमानी पर सरकार द्वारा एक्शन लेने की मांग की गई।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहां की इस सरकार में पोषित शिक्षा माफियाओ द्वारा फ्री एडमिशन के नाम पर प्रतिवर्ष मोटी रकम वसूली जाती है मनमानी फीस वसूली जाती है महंगी काफी किताबें महंगे ड्रेस जूता कमीशन के लिए चिन्हित दुकानों से जबरदस्ती अभिभावको से खरीदारी करने को विवश किया जाता है।

डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा की शिक्षा का अधिकार नियम 2009 की धारा 25 में गरीब परिवार के बच्चों को 25% फ्री शिक्षा देने का प्रावधान है, लेकिन धरातल पर विभाग की लचर व्यवस्था के कारण अनुपालन नहीं हो पा रहा है, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम और यूपी बोर्ड एक कर दिया गया है तो किताबें एनसीईआरटी की क्यों पढ़ाई जाती है।

इस दौरान तमाम कांग्रेसी वक्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाने का मामला जोर-जोर से उठाया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी विजय शंकर तिवारी अंजली उपाध्याय प्रशांत सिंह मौलाना वहीद सुनीता सिंह पटेल राम शिरोमणि वर्मा इंदिरानंद तिवारी बीपी त्रिपाठी मोहम्मद हुसैन सरोज कश्यप मकरंद शुक्ला सुरेश कुमार सरोज शुभम मिश्रा यश द्विवेदी सलमान खान पृथ्वीराज गौतम मोहम्मद शाहिद सुरेश मिश्रा राम रतन तिवारी अभय किशोर त्रिपाठी भवानी शंकर दुबे चंद्रनाथ शुक्ला श्याम शंकर तिवारी रहमान नेता कृष्णकांत शुक्ला संत गुप्ता मोहम्मद आसिम अशोक महेंद्र राधेश्याम दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *