पचास पोल पर खींचे हुए विद्युत के तार को काटकर अज्ञात चोर फरार, अवर अभियन्ता ने पुलिस को दी तहरीर मुकदमा दर्ज
1 min readआठ किलोमीटर तक बिजली का तार चोरी
सुल्तानपुर

जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में लगभग 8 किलोमीटर के पचास पोल पर खींचे हुए विद्युत के तार काटकर अज्ञात चोर उठा ले गए। जिसकी तहरीर विद्युत उपकेन्द्र बल्दीराय पर अवर अभियन्ता आनन्द भारती ने पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विद्युत उपकेंद्र बल्दीराय पर लाइनमैन जगदीश मौर्य व क्षितिज शुक्ला बुधवार सुबह लगभग सात बजे पेट्रोलिंग कर रहे थे तो देखा कि हलियापुर से बल्दीराय आने वाली 33 के0वी0 लाइन का तार नहर के किनारे उपरी पारा से लेकर बीही निदूरा गाँव तक व पूरे चन्द्रिका मिश्र का पुरवा से पूरे दुआशाह मजरे डीह तक पचास पोल के तीनो तार लगभग आठ किलोमीटर तक अज्ञात चोर काटकर उठा ले गये है।इसकी सूचना उन्होंने जेई आनंद भारती को दी।उन्होंने बल्दीराय थाना पर तहरीर दी है।इस संबंध में थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। रिपोर्टर -अखिलेश सिंह
