बुल्डोज़र एक्शन के दौरान बुक लेकर भाग रही बच्ची से मिले अखिलेश यादव हर संभव मदद का दिया आश्वासन
1 min readअंबेडकरनगर

ज़िले की आठ साल की अनन्या यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब समाजवादी पार्टी ने कहा है कि पार्टी बच्ची की पढ़ाई का पूरा ख़र्चा उठाएगी.
इस वीडियो में वो बुलडोज़र से गिराए जाते समय घर से किताबें लेने के लिए दौड़ती दिखाई देती हैं. घास-फूस, मिट्टी से बने घर को प्रशासन ने अवैध बताकर ढहाने का आदेश दिया था. प्रशासन ने अपने इस एक्शन को पूरी तरह से वैध और क़ानूनी बताया था.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, “बच्चों का भविष्य उजाड़ते हैं, दरअसल वो बेघर होते हैं. हम इस बच्ची की पढ़ाई का संकल्प उठाते हैं. पढ़ाई का मोल पढ़ने वाले ही जानते हैं. बुलडोज़र विध्वंसक शक्ति का प्रतीक है, ज्ञान, बोध या विवेक का नहीं.”
इसके बाद उनकी टीम ने अनन्या के परिवार से संपर्क करके आज उनके माता-पिता से लखनऊ में मुलाक़ात की.
अनन्या के पिता अभिषेक ने सरकार से गुज़ारिश की थी, “हम ग़रीब आदमी हैं. हमारी मदद की जाए. हम कहाँ जाएंगे. गाँव में बहुत सारे लोग जिनके पास घर बनाने की ज़मीन नहीं है वो सालों से ऐसे ही रहते आए हैं.
