February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेखौफ चोरों ने व्यापारी के घर लाखों की लूट गहने व नगदी हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।

जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित थाना कुमारगंज अंतर्गत तेंधा बाजार में हरिराम अग्रहरि पुत्र मूलचंद अग्रहरि के घर रात में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित हरिराम अग्रहरि के पुत्र अवधेश अग्रहरि ने बताया मेरे घर छत के रास्ते चोरों ने घर में चोरी की, जिसमें घर की छत पर बने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दो चैन, तीन अंगूठी पुरुष, दो अंगूठी महिला, एक जोड़ी झुमका ,एक जोड़ी झाला, पांच जोड़ी पायल, पांच सेट बिछिया। व ₹1 लाख नगद चोरी कर ले गए।
सुबह जब लगभग 5:00 बजे नींद से जागे तो घर की हालत देख चीख पुकार मच गई सर्वप्रथम 112 पीआरवी को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने प्राथमिक जांच कर थाना कुमारगंज को सूचित किया।सूचना मिलते ही आनंन फानन में थाना प्रभारी कुमारगंज अमरजीत सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए ,और गहन छानबीन शुरु की। दोपहर तक फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर
स्थलीय निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *