चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित प्राथमिक प्रशिक्षण का किया समापन
1 min readक्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित प्राथमिक प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर पूर्व विधायक युवराज सिंह ने संस्कारशाला को राष्ट्र निर्माण के लिये रीढ़ बताया
इचौली हमीरपुर
चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में श्री क्षत्रिय युवक संघ जयपुर (राजस्थान) के प्रशिक्षकों द्बारा बालकों-नवयुवकों को संस्कार, सादगी, सज्जनता अपनाने जीवन को उन्नत बनाने एवं स्पर्धा में सदैव आगे बढने के साथ समाज में सौहार्द भावना एवं राष्ट्रीय भावना प्रखर करने के बहुआयामी बिषयों को लेकर यह पांचवा प्रशिक्षण शिविर हर्षोल्लास के साथ,सम्पन्न हुआ,
माँ की गोद संस्कारशाला के सूत्रधार संचालक सबल सिंह जी से॰नि॰ क्रीडाधिकारी ने बच्चों को अपना संदेश दिया तथ बच्चों को पुस्तकों के साथ वस्त्र भी भेंट किये।
माननीय युवराज सिंह जी पूर्व विधायक ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपनी संतानों को शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी जागरूक हो ,बच्चों को अपने हिन्दू संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए,
अन्य वक्ताओं में अ॰भा॰क्षत्रिय महासभा बांदा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार,लवलेश सिह (पूर्व जिलाध्यक्ष भा,ज,पा बांदा), एस के सिंह, रामनरेश सिंह कछवाह ,डा॰ देवी सिंह आदि ने अपने सारगर्भित विचार रखे।
सफलसंचालन- डा॰ इन्द्रवीर सिंह ने किया। समापन-सत्र में पधारे अतिथि राजा अरविंद सिंह महोबा, रणवीरसिह, शिवकुमार गुप्ता, जयकरन सिंह , गोविन्द सिंह कछवाह, धर्मेन्द्र सिंह कछवाह, कल्याण सिंह कबरई,सुरेन्द्र सिंह गौर, शनि सिंह, डा॰जगरुपसिंह परिहार, उमंगराजसिह, धीरेन्द्र सिह, हरिशरणसिह ,डा॰ सुरेन्द्र सिंह
करनसिह अटघार, जयकरनसिंह पिपरी, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, किशन सिंह कछवाह,आदि भी शिविर में, पधारे।
नरेंद्र सिंह परिहार जिलाध्यक्ष अ॰भा॰क्षत्रिय महासभा बांदा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
