दर्शनार्थियों से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही
1 min readमैहर

पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर दर्शनार्थियों से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही
मां शारदा माता मंदिर की उतरने वाली सीढियों पर अक्सर कुछ फेरीवाले सिंदूर, चना, फोटो, माला आदि की दुकान लगाकर दर्शनार्थियों के आने जाने के रास्ते को अवरूध्द करते हैं। एवं जबरदस्ती उन्हे सामान खरीदने के लिए परेशान करते हैं। जिन्हे पुलिस के द्वारा कई बार समझाया गया किंतु उक्त दुकानदार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एवं पुलिस के हटते ही फिर से सीढी पर दुकान लगाकर बैठ जाते हैं जिस कारण कई बार दर्शनार्थी एवं फेरीवालों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होती है एवं दर्शनार्थियों को असुविधा होती है। व मंदिर परिसर की शांतिभंग होती है। आज दिनांक 04/04/25 को दर्शनार्थियों से अभद्रता कर शांतिभंग करने वाले 03 फेरीवालों को देवीजी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र गौतम व उनके सहयोगी स्टाफ द्वारा गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई । मंदिर परिसर में इस प्रकार शांतिभंग करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूध्द पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी– 1) उमेश चौधरी पिता सियाशरण चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी हनुमान टोला थाना कोतवाली मैहर 2) विकास बारी पिता मन्नू बारी उम्र 27 वर्ष निवासी अंधरा टोला देवी जी मैहर थाना कोतवाली 3) आशीष हरिजन पिता राजकुमार हरिजन उम्र 27 वर्ष निवासी अंधरा टोला देवी जी मैहर थाना कोतवाली
