February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल में नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत भक्तिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत भक्तिपूर्ण माहौल में हुई। विद्यार्थियों के कल्याण की कामना के साथ गायत्री देवी के ज्ञान की देवी मां सरस्वती और बजरंग बली के आह्वान और संकल्प के बाद विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सुंदर कांड का पाठ किया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि जी पी एस में परंपरानुसार हर सत्र के पहले दिन मां सरस्वती और संकटमोचन बजरंग बली के पूजन अर्चन के बाद ही शैक्षिक गतिविधियों की शुरुआत होती है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को टीका लगाने के उपरान्त उनके उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना के साथ उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल, प्रभा शंकर शुक्ल, प्रधानाचार्या शिखा दूबे, निरूपा शुक्ला, राम सूरत तिवारी के साथ विद्यार्थियों ने हवन किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के बाद नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *