February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा सांसद का विरोध हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने फूंका पुतला, जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान

1 min read
Spread the love

आगरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा मचा हुआ है। रविवार को आगरा में सपा सांसद का हिंदू महासभा की ओर से पुतला फूंका गया। जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में दिए बयान पर बवाल मच गया है। आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सपा सांसद के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, सपा सांसद ने भी सफाई दी है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन का कहना है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। अगर राज्यसभा सभापति को लगता है मैंने कुछ आपत्तिजनक कहा तो सदन की कार्यवाही से मेरे बयान को हटा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *