बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग,दो परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई खाक
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पलिया लोहानी मजरे पुदई मिश्र में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें राम सुमिरन मिश्र व आत्माराम मिश्र पुत्रगण रामराज मिश्र की सम्पूर्ण गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह व चौकी प्रभारी वीरेन्द्र कुमार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचकर तत्काल फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई तथा बिजली विभाग को सूचित कर सप्लाई बंद कराई गई।
फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सारी गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

