सुलतानपुर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने समस्त ई-रिक्शा चालकों को सूचित किया है कि नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा ई-रिक्शा नियंत्रण हेतु उपविधि बनाई गई है, जिसके क्रम में सर्वप्रथम वार्षिक पंजीकरण किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सभी ई-रिक्शा चालक दिनांक 22.02.2025 से पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में नगर पालिका द्वारा लगाये गये कैम्प में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना-अपना निर्धारित पंजीकरण शुल्क 100/- रूपये जमा कर अवश्य पंजीकरण करा लें, अन्यथा की स्थिति में पंजीकरण न कराने वाले ई-रिक्शा संचालकों को नगर पालिका क्षेत्र में बन्द कर दिया जायेगा एवं अन्य अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये सम्बन्धित ई-रिक्शा स्वामी उत्तरदायी होंगे।