प्रदर्शनी में व्यावसायिक दुकानों पर घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग
1 min readसुल्तानपुर।
डायट के सामने चल रही प्रदर्शनी में लगे फूड स्टालों पर व्यवसायिक की जगह घरेलू सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है। यहां आने वाले लोगों से जहां दोगुने से तिगुने दाम वसूले जा रहे हैं।वहीं नियम कानून ताक पर रखकर धड़ल्ले से व्यवसायिक की जगह घरेलू सिलेंडरो पर पकवान बन रहे हैं
फरवरी के प्रथम सप्ताह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने मैदान ड्रीमलैंड नाम से प्रदर्शनी चल रही है। इस महीने में सैकड़ो दुकान और मनोरंजन के लिए झूले हैं। यहां फूड कोर्ट भी है जहां बर्गर, डोसा, टिकिया आदि उपलब्ध है। पर इस फूड स्टॉल पर बाजार की अपेक्षा रेट दोगुने से तिगुने हैं। इसके अलावा स्वीट कॉर्न का स्टाइल भी लगा है। जहां दुकानदार व्यावसायिक की जगह घरेलू से सिलेंडर का उपयोग झड़ने से कर रहे हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है जल्द ही मेले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

