February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान उपचुनाव का एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लिया जायजा

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जनपद के ग्राम सभा चुनहा (करौंदिया देहात), ब्लॉक दूबेपुर, थाना कोतवाली नगर में चल रहे ग्राम प्रधान उपचुनाव का एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी और सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू और शांतिपूर्ण रूप से चल रही है, जिसमें मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रशासन की सतर्कता से अब तक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।मतदान जारी है और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है,जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *