February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विशिष्ट कार्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं :- संजीव वाजपेयी

1 min read
Spread the love

बिजनौर

जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई व्यवहार कुशलता के साथ कम्युनिटी पुलिसिंग में विश्वास रखते हैं जनपद बिजनौर में जब से उनकी तैनाती हुई है तब से लेकर उन्होंने पीडित जनता के साथ बेहतर संवाद कायम करते हुए उनकी सुनवाई की तथा इस बात का प्रयास किया कि पीड़ित को हर हाल में थाना स्तर पर समुचित न्याय मिल जाना चाहिए न्याय मिल जाने से पीड़ित संतुष्ट होता है और पुलिस के प्रति उसका पर विश्वास बढ़ता है।पूर्व में भी संजीव वाजपेई जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग 3 साल तक सीओ सिटी के पद पर तैनात रहे अपनी एक अलग छवि और पहचान बनाई और आज भी वहां की जनता उनके कामों को याद करके प्रशंसा करती है इनकी विशेषता यह है कि जहां भी कोई घटना होती थी तो मौके पर पहुंचते थे और आकलन करते थे और उस घटना को सही ढंग से वर्कआउट करने पर ध्यान फोकस करते थे साथ ही यदि कहीं कोई दिक्कत परेशानी जाम धरना प्रदर्शन की घटना होती थी तो वहां भी खुद जाते थे जिसका परिणाम यह रहा की जनता के साथ उनके संवाद बहुत अच्छा रहा और अब बिजनौर में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए अपनी सराहनीय सेवाओं से सभी को लाभान्वित करने का काम कर रहे हैं।संजय बाजपेई जनता के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। शाहजहांपुर में तैनात रहते हुए इन्होंने अपनी कार्य प्रणाली से सभी को दिखाया कि कैसे कम्युनिटी पुलिसिंग की जाती है तथा मेरठ तैनाती में भी इन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी और पहचान बनाई बिजनौर जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हुए उनकी सेवाएं सराहनीय एवं प्रशंसनीय कहीं जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *