March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों के साथ गायब हुई महिला

1 min read
Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों के साथ गायब हुई महिला

चार दिन पूर्व ननद के घर जाने के निकली थी महिला, लम्भुआ के पाण्डेयपुर की है निवासी

सुल्तानपुर।

ननद के घर जाने के बाद दो बच्चों को लेकर निकली महिला रास्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चार दिन बाद महिला व बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। वहीं घर पर मौजूद दो बच्चे रो रो कर बेहाल हैं। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार वालों के साथ नात रिश्तेदार भी हैरान परेशान हैं।

लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेयपुर गांव निवासी सुनीता पत्नी स्व. बसंत कुमार गुप्ता के चार बच्चे हैं। पति की करीब पांच -सात साल पहले मौत होने के बाद सुनीता चार बच्चों को लेकर ससुर के साथ रहती है। रविवार को सुबह अपने एक बेटी और एक बेटे को लेकर अपनी ननद के घर नगर कोतवाली के कबरी गांव के लिए निकली थी। शाम तक वह वहां नहीं पहुँची तो परिजनों ने अन्य रिश्तेदारों के फोन करके पता, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अब परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है। थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्र बोले पुलिस टीम भेज कर कराई जा रही मामले की जांच पड़ताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *