February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बालासाहेब ठाकरे का अधूरा सपना पूरा करने के लिए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पूरी तरह कटिबंध :- प्रताप राव जाधव

1 min read
Spread the love

शिवसेना संसदीय दल के नेता डॉक्टर श्रीकांत शिंदे के आवास पर देश भर के प्रदेश प्रमुखों की हुई बैठक,

नई दिल्ली

शिवसेना संसदीय दल की नेता डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने अपने आवास पर प्रदेश भर के प्रदेश प्रमुखों की बैठक ली इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेश प्रमुखों को अपने-अपने राज्य में संगठन विस्तार के लिए सघन सदस्य्ता अभियान चलाने के निर्देश दिए, उन्होंने बताया कि शिवसेना महाराष्ट्र के बाहर एक राजनीतिक दल के रूप में अपने आप को स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है,और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में छोटी चुनाव से लेकर बड़े चुनाव में अपने उम्मीदवारों को मजबूती के साथ चुनाव लडायेगी उन्होंने कहा कि इस रणनीति को असली जामा पहनाने के लिए शिवसेना के एक एक सांसद को एक एक राज्य मैं जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे प्रदेश में होने वाली तमाम गतिविधियों की केंद्रीय नेतृत्व को पता चल सके केंद्र स्वास्थ्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने सभी पदाधिकारी को पूरी गंभीरता के साथ शिवसेना के बिस्तर पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का अधूरा सपना हमारे सभी शिव सैनिक अवश्य पूरा करेंगे इसलिए सभी राज्य प्रमुखों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है वह अपने-अपने राज्य के लोगों को शिवसेना से जोड़कर शिवसेना शिवसेना पार्टी का विस्तार करने में योगदान दे इस मौके पर शिवसेना सांसद राहुल शिवा वाले मिलिंद देवड़ा शिवसेना सचिव संजय मोरे सांसद नरेश मास्के उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख अभय द्विवेदी सहित सभी 28 राज्यों के राज्य प्रमुख कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *