प्रदेश स्तरीय 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रयागराज ने मारी बाजी ऑल्टो किया अपने नाम
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
आइपीएल की तर्ज पर प्रदेश स्तरीय 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रयागराज ने मारी बाजी ऑल्टो किया अपने नाम।
अयोध्या जनपद की विकासखण्ड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरपुर ग्राम प्रधान युवा कारोबारी/ समाजसेवी माही माल के डारेक्टर रमेश सिंह द्वारा अपनी ग्राम सभा में आइपीएल की तर्ज पर प्रदेश स्तरीय 10 दिवसीय माही माल एंड डेवलपर्स ट्रॉफी 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ 5 फरवरी को अयोध्या फैजाबाद डोगरा रेजीमेंट के कर्नल सदाशिव द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में उन्नाव, अंबेडकरनगर, अमेठी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर, अयोध्या, लखनऊ जीपीएस, रायपुर छत्तीसगढ़, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, बाराबंकी, कौशांबी, मुंबई, आजमगढ़, सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची गोंडा- प्रयागराज के बीच शुक्रवार को रोचक मुकाबला देखा गया। जिसमें गोंडा को परास्त कर प्रयागराज ने जीत दर्ज किया।
प्रतियोगिता के आयोजक ग्राम प्रधान युवा कारोबारी/ समाजसेवी माहीमाल के डारेक्टर रमेश सिंह द्वारा प्रतियोगिता के फाइनल विजेता टीम को अल्टो कार और उपविजेता टीम को पल्सर मोटरसाइकिल मैन ऑफ दा सिरीज़ टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल तथा मैंन आफ दा मैंच को रेंजर साइकिल एवं सभी खिलाड़ियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर ज्ञानोदय बाजपेई डोगरा रेजीमेंट फैजाबाद कर्नल आर एस राठौर राजपूत की गौरवमयी उपस्थित कार्यक्रम में शोभायमान रही।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी पवन सिंह, महेश मौर्य, कृपा शंकर तिवारी, अर्जुन सिंह,जय प्रकाश सिंह, रिंकल सिंह, धनश्याम, रविन्द्र सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक, मयंकर कनौजिया, लल्लन पांडेय, श्याम तिवारी सहित दर्जनों सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

