February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद सोमवार को श्रीराम भुलईदास बालिका इण्टर कालेज सिंधौरा हैरिंग्टनगंज में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नव निर्वाचित विधायक चन्द्रभानु पासवान ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर उपचुनाव की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी हम सबको यह जीत जारी रखनी है। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सबकी कड़ी मेहनत व साहस का परिणाम है। मिल्कीपुर उपचुनाव में मिली जीत पर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए हृदय से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जनार्दन मौर्या, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भइया), मण्डल अध्यक्ष अवधेश पाठक,जिला उपाध्यक्ष सरजू दूबे, बृजेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी,संतोष सिंह,भोला सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, जनार्दन मिश्र, बलदेव तिवारी,महेंद्र चौरसिया , विकास चौरसिया, शांति पासी, रजनीश पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *