पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा, ब्लॉक बिसंडा में शैक्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया–#
1 min readबिसंडा-18 फरवरी
पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरेहंडा, ब्लॉक बिसंडा में शैक्षिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6, 7,8 के बच्चों ने टीम दीक्षा, निष्ठा और टीम प्रेरणा के रूप में प्रतिभाग किया गया। क्विज में विभिन्न विषयों के बहुविकल्पीय एवं अतिलघुत्तरीय प्रश्नों को पूछा गया। क्विज में टीम निष्ठा, प्रेरणा और दीक्षा में टीम प्रेरणा के रमाकांत, अनुज एवं अंकुश प्रथम स्थान पर, टीम दीक्षा से वर्षा, पलक, शिवानी द्वितीय स्थान पर, टीम निष्ठा से प्रिया, राखी , सनत तृतीय स्थान पर रहे। क्विज में सफल बच्चों को शील्ड एवं स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया। क्विज का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्री किशन कुमार जी द्वारा किया गया। गणित शिक्षक अब्दुल इरशाद द्वारा क्विज का संचालन किया गया। निर्णायक मंडल में श्रीमती संगीता देवी एआरपी, श्री आकिब जावेद संकुल शिक्षक, श्री मन्नूलाल संकुल शिक्षक रहे। प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाँदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
