राजू पब्लिक इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम
1 min readसुल्तानपुर।

राजू पब्लिक इंटर कालेज गदनपुर धूंधूं का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कालेज के बच्चों ने नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय रहे। प्रबंधक नवनीत मिश्र ने उपस्थित लोगों के बीच अपने कॉलेज की रूपरेखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अपने पिता स्व आद्याशंकर मिश्र की स्मृति में ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय का संचालन कर कम पैसे में लोगों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने शोशल मीडिया से हो रहे नुकसान को नाटक के माध्यम रेखांकित किया जिसकी लोगों ने खूब सराहना किया। छात्रा मानसी, शिवानी, दिव्या, कंचन पाल ने पंडित जी नाटक प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों आंसी आर्या, प्रियंका, आनवी वर्मा बसन्तोत्सव पर डांस कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों ने कौव्वाली, हास्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। गत सत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को जयसिंहपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर शुक्ल रिंकू ने सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित टैलेंट हंट व पूरे कालेज में टॉप करने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने पुरष्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चों के बच्चों द्वारा ऐतिहासिक नाटक व गीत प्रस्तुत कर भारत को एकता व अखंडता में पिरोए रखने की जो सीख दी है वह अपने आप मे अद्वितीय है। कालेज में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी मिल रहा है। यह बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किया वे सराहनीय हैं लेकिन बाकी बच्चों को निराश नहीं होना है उन्हें लगन के साथ पढ़ाई करनी होगी जिससे अगला नम्बर उनका हो। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फिजिशियन डॉ शिवराम मिश्र व विद्यालय के प्रधानाचार्य विभूति दुबे ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, ऋषभ देव शुक्ल , एनपीएस ला कालेज के प्रबंधक संजय सिंह, परमहंस पांडेय, अभयराज पांडेय, राम जगत पांडेय, राजेश तिवारी, सविता पांडेय, विनोद यादव , ओपी शर्मा, वृजेश मौर्य ,अखिलेश तिवारी, दीपनारायण पाठक, संत प्रसाद द्विवेदी, नीतू वर्मा, रानी अग्रहरी आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत मे कालेज की उप प्रबंधक नीलम त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।
