February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

1 min read
Spread the love


घटना की जानकारी से परिवार में मचा कोहराम
घटनास्थल पर पहुंची नजदीकी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अयोध्या बीकापुर
मामला जनपद अयोध्या की कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मोतीगंज के ग्राम पंचायत रामपुर जोहान (बिजैयान पुर संतोषी)का पुरवा का है घटना के मुताबिक शिवराम कोरी का 14 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बीते मंगलवार को समय लगभग 6:00 बजे घर से दूध लेकर रामगंज दूध की डेरी पर दूध देने जा रहा था तभी रामगंज जोहन मार्ग निकट पूरे मनसा उपाध्याय का पुरवा गांव की रोड पर अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मार दिया जिससे कृष्ण कुमार सड़क पर गिर गया और मुंह पर चोट तथा बांया हाथ टूट गया जानकारी पाकर ज्यादा ग्रामीणों ने चोटहिल को नजदीकी सी एच सी हैरिग्टनगंज ले गये जहां पर डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया ग्राम पंचायत रामपुर जोहन प्रधान प्रतिनिधि बब्लू यादव के द्वारा सूचना देने पर पुलिस चौकी मोती गंज प्रभारी राजकुमार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक को पी एम के लिए भेजा प्रत्यक्षदर्शी का कहना है की एक फोर व्हीलर गाड़ी जोहन की तरफ से तेज रफ्तार मे आयी और रामगंज बाजार होते हुए हैरिग्टनगंज की तरफ को गयी है सड़क के किनारे लगे सी सी फुटेज को देखने के बाद शायद पता लग सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *