प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की मासिक बैठक तिकोनिया पार्क में हुई संपन्न
1 min readसुलतानपुर
प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन सुलतानपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुई । जनपद सुलतानपुर के विभिन्न विकास खण्डों के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षामित्र समस्याओं के विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा पश्चात निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने विकास-खण्ड के सक्रिय शिक्षामित्र पदाधिकारियों की कार्यकारिणी गठित कर जिले पर उपलब्ध कराये,साथ ही शिक्षामित्र मासिक उपस्थिति बिल समय से जिले पर भिजवाए । संगठन विस्तार के क्रम में रिक्त विकास खण्ड दोस्तपुर व मोतिगरपुर में बृजेश पाण्डेय,भदैयां में पवन कुमार,अखण्डनगर में प्रमोद कुमार दुबे,कुड़वार में राम प्रसाद मिश्र सहित जिला पदाधिकारी को संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई,नगर शिक्षामित्र के रुके मानदेय बहाली की जानकारी प्रांजलि श्रीवास्तव द्वारा दी गई ।इस मौके पर बैठक में बृजेश पाण्डेय, शैलेंद्र सिंह,राजदेव यादव, प्रमोद कुमार दूबे, संतराम पाल,प्रांजलि श्रीवास्तव,नीरज कुमारी,राजीव कुमार, पवन कुमार,अवधेश पाण्डेय,रामप्रसाद मिश्र, करूणा शंकर मिश्र, उदय प्रताप पाण्डेय आदि पदाधिकारी व शिक्षा मित्र उपस्थित रहे ।

