February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रयागराज से लौट रहे तीर्थ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे व सेवा में जुटे व्यवसायी

1 min read
Spread the love

बल्दीराय/सुल्तानपुर

जनपद के भोलागंज के व्यवसायी तिवारी इलेक्ट्रिकल्स दिनेश तिवारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए एक अनूठी पहल की है। सुलतानपुर अयोध्या सीमा भोलागंज में प्रयागराज से लौट रहे तीर्थ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है।इस सेवा केंद्र में यात्रियों को भोजन के साथ-साथ पानी, चाय, बिस्कुट और विश्राम की सुविधाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। गोरखपुर, बस्ती, बलिया के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और गुजरात से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया जा रहा है।बीआरसी संदीप पाण्डेय ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा निरंतर जारी है।विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों ने इस व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। यात्रियों की आभारपूर्ण प्रतिक्रियाएं इस सेवा कार्य को लेकर और अधिक प्रेरणादायक बना रही हैं।’सेवा ही संकल्प है’ की भावना के साथ शुरू किया गया.यह कार्य भोलागंज -अयोध्या मार्ग पर स्थित भोलागंज चौराहे पर भण्डारा निरंतर चल रहा है,जिससे तीर्थ यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।इस सेवा कार्य में एआरपी सुरेन्द्र कुमार तिवारी,बालकृष्ण मिश्रा,हिमांशु मिश्रा, कोटेदार बलारमऊ गुडू, ट्रेडिंग कम्पनी से अंकित पाण्डेय, पाण्डेय किराना स्टोर से अमिनेष पाण्डेय, यादव धुलाई सेन्टर से अर्पित यादव, तिवारी खाद भंडार से सुभाष तिवारी,शिव मशीनरी स्टोर से तरुण शुक्ला, सहित सैकडों कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *