February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

श्रीमत् परमहंस संस्कृत महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड का पंच दिवसीय बी० एड्० परिचयात्मक शिविर कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

स्काउटिंग एक ऐसी विधा है जो भारतीय समाज के हर एक पहलू से संबंध रखती है:सूरज पटेल सीडीओ

सुल्तानपुर/ अमेठी

श्रीमत् परमहंस संस्कृत महाविद्यालय, टीकरमाफी अमेठी में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद अमेठी के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय बी० एड्० परिचयात्मक शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष जिला संस्था अमेठी एवं डॉ. धर्मेंद्र मिश्र (प्राचार्य) तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में नायक सर निदेशक सेटेलाइट कैंपस डॉ० भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ० अंगद सिंह पूर्व प्रोफेसर आर०आर०पी०जी० अमेठी, राम प्रकाश सिंह, जिला सचिव, डॉ० अब्दुल हमीद प्रवक्ता/नोडल माध्यमिक शिक्षा भादर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत स्कार्फ- वागेल और बैज अलंकरण के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने प्रशिक्षुओं के द्वारा बनाए टेंटों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में समस्त टोलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भक्ति गीत, देश गीत, लोक गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, संदेशपरक नाटक कर अतिथियों का मन मोह लिया और आशीर्वाद के क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान जिला सचिव ने स्काउट और गाइड के महत्व को बताया और सेवा भावना से ओतप्रोत रहते हुए सेवा करने के प्रति सभी को जागरूक किया । साथ ही कार्यक्रम के मुख्यातिथि ने कहा की स्काउटिंग एक ऐसी विधा है जो भारतीय समाज के हर एक पहलू से संबंध रखती है। जिससे व्यक्ति साहस के साथ किसी भी प्रकार की विपत्ति से बाहर निकल सकता है। साथ ही यह एक स्वयंसेवी संगठन है जो युवाओं के भीतर शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास में अपना योगदान देती है एवं युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन में रहने की प्रेरणा देती है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य/संयोजक महोदय ने अपने उद्बोधन से आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण लोगों को सेवा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग प्रदान करता है और सभी को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करता है। पंचदिवसीय बी० एड्० परिचयात्मक शिविर में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन व प्रशिक्षण क्रमशः श्रीमती रेणुका पांडेय जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) एवं श्री शशांक यादव जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) के द्वारा किया गया। जिनके साथ जिला ट्रेनिंग काउंसलर (स्काउट) मो० शकील खान, सचिन शर्मा ने अपना पूर्ण योगदान देते हुए शिविर को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के परिसर के समस्त अध्यापक बृजेंद्र बहादुर सिंह, चंद्र देव त्रिपाठी, एवं भास्कर प्रसाद त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पांडेय आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *