February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

इसौली में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस आयोजन में दूर-दराज से विद्वान एवं समाजसेवी शामिल हुए और संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह शामिल हुए, जिन्होंने संत रविदास जी के समाज सुधारक दृष्टिकोण और उनके आदर्शों की महत्ता को रेखांकित किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता पासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जी.आर. चंद्रा (पूर्व सीएमओ, अयोध्या), हौसिला प्रसाद (पूर्व सीओ सिटी,लखनऊ),डॉ.अमरनाथ सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ, मुसाफिरखाना) रहे।इन अतिथियों ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता,समानता और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़े विचारों को विस्तार से बताया।इस अवसर पर कई समाजसेवी एवं आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें अजीत कुमार गौतम(अध्यक्ष),सुखदेव (संरक्षक),संदीप राव भारती (उपाध्यक्ष),बिल्लू राव (कोषाध्यक्ष),सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समानता, भाई-चारे और आध्यात्मिक चेतना के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *