मिल्कीपुर उपचुनाव में मौलिक अधिकार पार्टी ने झोंकी ताकत
1 min read
मिल्कीपुर-अयोध्या।
मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन मौलिक अधिकार पार्टी ने ताकत झोंकते हुए विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मौलिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री ने कहा कि हमारी पार्टी इस उपचुनाव में यदि जीतती है तो नागरिकों के लिए वोटर शिप का अधिकार लागू कराएगी जिसमें प्रत्येक नागरिकों को देश के सकल घरेलू उत्पाद से प्राप्त राष्ट्रीय आय में से प्रतिमाह कम से कम 4000 रुपए का वोटर शिप पाने का अधिकार होगा तथा जिले के सभी निवासियों को अपने जिले के अंदर टोल टैक्स से मुक्ति दिलाएंगे,न्यायिक एवं मीडिया आयोग बनवाएंगे।उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रामनरेश चौधरी को चुनाव जिताने के लिए मिल्कीपुर के मतदाताओं से चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा पर मतदान करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में तमाम दलों के नेता आते हैं और झूठे वादे करते हैं,चुनाव जीतने के बाद वे अपने वादे भूल जाते हैं। परन्तु हमारी पार्टी अपने घोषणापत्र के अनुसार किए गए वादे को पूरा करेगी और जनता को उसका अधिकार दिलाएगी।इस मौके पर प्रमुख रूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष करण ठाकुर,धर्मराज कन्नौजिया,मेवा लाल यादव,जगन्नाथ विश्वकर्मा,देवी प्रसाद नन्द,अमरनाथ मौर्य,राजमणि निषाद,बबली कन्नौजिया,रमेश यादव,डॉ रामतिलक मौर्य,सालिक राम विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में मौलिक अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
