February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महाकुंभ के अंतिम स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

1 min read
Spread the love

अंतिम अमृत स्नान पर श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, लगे जयकारे

योगी सरकार की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर सभी घाटों और अखाड़ों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

संगम तट पर पुष्पवर्षा से अभिभूत संतों, संन्यासियों और श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे

महाकुम्भनगर।

महाकुम्भ 2025 के अंतिम अमृत स्नान बसंत पंचमी के दिन सोमवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। हेलीकॉप्टर से सभी घाटों और अखाड़ों पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई। पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से ही हो गई, जब अखाड़ों का अमृत स्नान जारी था। गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश देख संगम तट पर मौजूद नागा संन्यासियों, संतों और श्रद्धालुओं ने अभिभूत होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर स्नान पर्वों के मौके पर पुष्प वर्षा को लेकर योगी सरकार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने पिछले काफी समय से तैयारी कर रखी थी। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों की खास तौर पर व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *