संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फांसी के फंदे से लटका मिला शव परिजनों में छाई मातम
1 min readबांदा

जनपद में आर्थिक तंगी के चलते युवक ने फांसी का फंदा लगा कर, दे दी जान। परदेश में रहकर युवक करता था मजदूरी का काम, हाल ही में वापस आया था गांव। एक महीने पहले मृतक के घर पैदा हुई थी बेटी। खर्च की तंगी और समस्याओं को लेकर रहता था हमेशा गुमसुम। मां-बाप से अलग होकर रहता था युवक गांव में परिवार के साथ। आज सुबह घर से बाहर जा कर खेत में बबूल के पेड़ मे लगाई फांसी। घटना की जानकारी होने पर गांव वालों ने दी सूचना पुलिस को। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम के लिए। घर वाले तथा अन्य लोगों ने बताया आर्थिक समस्या से परेशान रहता था युवक। घटना के सभी बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल। घटना बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है।
