February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा विभिन्न स्थानों का किया गया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

273-मिल्कीपुर (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव 2025 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के साथ राजकीय इंटर कालेज, अयोध्या में दिनांक 5 फरवरी 2025 को होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान के दृष्टिगत कल 4 फरवरी को मिल्कीपुर के लिए पोलिंग पार्टियां की रवानगी की तैयारी, मतगणना की तैयारियों, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग का कार्य, मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, लाइट एवं साउंड की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, कुर्सी, टेन्ट, बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम, मशीने जमा करने, कार्मिको की टेबिल के बारे में, प्रत्याशियों के एजेंट, ड्यूटी पर लगाए गए कार्मिकों की सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिरूद्व प्रताप सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर श्री राजीव रतन सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *