शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा शिक्षक को किया गया सम्मानित
1 min readबांदा के शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश में हुए सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं और किसी विषय वस्तु की आसानी से समझ आ जाय ऐसे शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करने वाले जनपद बांँदा के पांच शिक्षकों को शिक्षा सागर फाउंडेशन मध्य प्रदेश द्वारा 02 फरवरी- 2025 को धनोदा, जन. राजगढ़ म.प्र.में डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह मुख्य अतिथि मा. हजारी प्रसाद दांगी- मा. विधायक, आदित्य मिश्रा- पुलिस अधीक्षक ,राजगढ़ एवं महेश त्रिवेदी द्वारा बांदा जनपद के विनोद कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय – कछिया पुरवा (नरैनी) , बलराम दत्त गुप्त, राजकीय बे. सी. विद्यालय बदौसा (नरैनी), अमित कुमार मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय – गजपतिपुर (नरैनी), ज्योति विश्वकर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय – जारी (बडोखर), सविता देवी – उच्च प्रा वि बरगहनी, बडोखर एवं अर्चना वर्मा , यू पी एस – गिरवा , महुवा को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजित सम्मान समारोह में संपूर्ण भारत देश के 18 राज्यों के 220 शिक्षक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि मा. विधायक ने शिक्षण में सरल एवं सहज गतिविधियों का प्रयोग कर बच्चों को शिक्षण दिये जाने की प्रेरणा दी।
पुलिस अधीक्षक ने अपने सार्थक एवं प्रेरित उद्बोधन से उर्जा प्रदान की । कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षकों ने शिक्षा से सम्बन्धित विचार व्यक्त किए।
