मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने शहर में सरेआम मोबाइल छीनने की घटना को दिया अंजाम
1 min readशहर में सरेआम मोबाइल छीनने की घटना से दहशत
मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दिया दुस्साहसिक घटना को अंजाम
बांदा
शहर में विगत दिवस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सरेआम राह चलते नवयुवक से मोबाइल छीनकर दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केनपथ क्योटरा मोहल्ला निवासी महिला रागिनी मिश्रा पत्नी अवध किशोर मिश्र अपने छोटे पूत्र देव के साथ रविवार 2 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे संकट मोचन मंदिर से लौटकर पैदल घर जा रही थी तभी संतोषी माता मंदिर के समीप पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोग मां के साथ जा रहे नवयुवक पुत्र से मोबाइल छीनकर केन पुल की तरफ भाग निकले। दिन दहाड़े सरेआम घटी इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित महिला ने जेल रोड पुलिस चौकी व कोतवाली में घटना की लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है!

