विदाई समारोह आयोजित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर तिवारी को सम्मानित किया
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या।
थाना इनायतनगर के चौकी बारुन बाजार पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक दयाशंकर तिवारी के 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भव्य विदाई दी गई।बेहद सरल और सहज स्वभाव के धनी दयाशंकर तिवारी का भव्य विदाई समारोह पुलिस चौकी बारुन बाजार,थाना इनायतनगर तथा पुलिस लाइन अयोध्या पर आयोजित किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर तिवारी को फूल माला,अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में साथी पुलिस कर्मियों ने आपस में एक साथ में बिताए गए अनुभवों को साझा किया और बीते समय को याद करते हुए कुछ पलों के लिए भावुक भी हुए।वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर तिवारी ने अपने 41 वर्षों के उत्कृष्ट सेवा काल में लोकतांत्रिक दायित्वों की रक्षा के लिए एक आदर्श स्थापित किया और पुलिस विभाग में अपनी एक निर्विवाद छवि बनाई जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी।जनता में जब भी कोई पीड़ित व्यक्ति इनके पास न्याय की उम्मीद लिए पहुंचा तो उसे निराश नही होना पड़ा।अपनी सादगी और ईमानदार छवि के कारण दया शंकर तिवारी पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे।विदाई समारोह में प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन,प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर देवेंद्र पांडेय,चौकी प्रभारी बारून अविनाश सिंह,उप निरीक्षक देवव्रत यदुवंशी,दीवान कमलेश कुमार,कांस्टेबल नवीन राय,भगवान दास,आशीष सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

