February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभिन्न स्थानों पर जन चौपाल के माध्यम से मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के बारे में किया जागरूक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

शुक्रवार को हैरिंग्टनगंज ब्लाक क्षेत्र के घाटमपुर गांव और मिल्कीपुर ब्लाक के ईंट गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के माध्यम से मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के घाटमपुर गांव में जन चौपाल का आयोजन हुआ, चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संसदीय राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि संभल में वर्ष 1978 में एक विशेष समुदाय के द्वारा दंगा किया गया था जिसमें हिन्दू परिवार का हाथ पैर काट दिया गया और 184 को जिन्दा जला दिया गया था जिसमें 26 यादव जाति के थे, उक्त दंगे में मुस्लिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज था और आरोप पत्र भी न्यायालय में दाखिल हुआ था।लेकिन जब सपा की सरकार आई तो मुलायम सिंह यादव ने मुकदमे को वापस ले लिया, हम लोग जातियों में बटे हुए हैं हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ चल रही है।भाजपा सरकार में गरीब अमीर का कोई भेदभाव नहीं है। हम सभी को एक होकर रहना होगा। हमारे गांव में 760 मुस्लिम परिवार हैं और ढाई हजार हिंदू परिवार हैं जिस गांव में मुसलमानों की आबादी ज्यादा है वहां के हिंदुओं को प्रताड़ित करते हैं, लेकिन फिर भी हम लोग जीतते हैं। मोदी और योगी पर विश्वास करके पांच फरवरी को घर से निकल कर पहले मतदान करें फिर जलपान करें।
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि संगम में मौनी अमावस्या के दिन जो घटना हुई है उसके सीधे जिम्मेदार सपा प्रमुख अखिलेश यादव है, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसी लगी हुई है जल्द ही घटना का पर्दाफाश करके गिरफ्तारी की जाएगी।प्रदेश सरकार ने 7 लाख नौजवानों को रोजगार दिया है। 1977 की कैबिनेट में मुलायम सिंह यादव मंत्री हुआ करते थे। जब भाजपा ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मोहन यादव को बनाया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव तीन दिन तक चुप्पी साधे रहे बधाई तक नही दी। कुछ नहीं बोले। भाजपा से ही हमारे भाई राम चन्द्र यादव रुदौली से तीसरी बार विधायक बने हैं, दो बार मिल्कीपुर से भी विधायक रहे है।जो इसी मिल्कीपुर के ही निवासी हैं। भाजपा पार्टी में वर्गवाद और परिवारवाद नहीं है, सबका साथ सबका विकास करती हैं।

    मिल्कीपुर ब्लाक के ही ईंट गांव में प्रभारी/ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबके हित के लिए कार्य कर रही है।60 वर्ष आयु के ऊपर के गरीब लोगों को पेंशन दे रही है, 70 वर्ष से ऊपर के मध्यम आय वर्ग के लोगों को पेंसन देने मि व्यवस्था की है।पात्रों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, नि:शुल्क राशन, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल रहा हैं।
    कार्यक्रम को भाजपा विधायक श्याम धनी राही, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, लवकुश ओझा, दिनेश रावत आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर राकेश तिवारी जगत विजय सिंह ,विजय प्रताप सिंह ,सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, नागेंद्र मिश्र, श्री कृष्ण द्विवेदी चंद्रबली सिंह डॉक्टर शिव शंकर सिंह जयप्रकाश सिंह गुरु प्रसाद तिवारी रणजीत सिंह ग्राम प्रधान नीतू सिंह रामकुमार सिंह भानु सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *