February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सांड से टकराई बाइक पर सवार महिला की हुई मौत

1 min read
Spread the love

सांड ने ले ली महिला की जान

बांदा

जनपद के ग्राम पल्हरी का है जहां कृषक महिला सुमन देवी अपने पति रघुवंशमणी के निधन के बाद बटाई का खेत लेकर अपने दो बेटो सहित एक पुत्री की भरण पोषण करती थी कल दिनांक 25 जनवरी शाम 7 बजे अपने दामाद लवकुश मिश्रा के साथ पल्हरी आ रही थी कि मुरवल से निकलते ही पल्हरी रोड पर अचानक सांड आ जाने से मोटर साइकिल से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी लेकिन पीछे बैठे सुमन देवी सांड से जोरदार टक्कर के बाद पक्की सड़क में ही गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई आज सुबह ही समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक व परिजनों ने सम्बंधित थाना बिसंडा पुलिस को लिखित जानकारी देकर पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शासन प्रशासन से दैवी आपदा के तहत मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। मृतक अपने पीछे एक पुत्री रश्मि देवी व दो बेटो गौरव त्रिपाठी शौरभ त्रिपाठी को छोड़ गई है मृतक के पास पूर्ण रूप से कोई जमीन न होने पर गांव के लोगों से बटाई में खेत लेकर आने परिवार का जीवन यापन करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *