February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस लाइन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

1 min read
Spread the love

बांदा

पूरे देश में मनाए जा रहे 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के क्रम में जनपद में पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व व निर्देशन में पुलिस लाइंस ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार रामकेश निषाद द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई ।
परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार यादव द्वारा किया गया, द्वितीय परेड कमांडर निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा तथा तृतीय परेड कमांडर उ0नि0 जगदीश प्रसाद रहे ।
परेड में कुल महिला टोली सहित 06 टोलियां शामिल हुई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र थी । परेड में शामिल जवानों द्वारा परेड में उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया जिसके लिए मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय परेड कमांडर को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इसी क्रम में बांदा पुलिस की विभिन्न इकाइयों यथा फायर ब्रिगेड, श्वान दस्ता, फील्ड यूनिट, शक्ति मोबाइल, डायल 112, दंगा नियंत्रण वज्र वाहन तथा विशेष सुरक्षा बल द्वारा शानदार प्रदर्शन कर अपने कर्तव्यनिष्ठा को उजागर किया गया । जनपद के संकरे रास्तों में तत्परता से पहुंचने वाले मोटरसाइकिल दस्ते ने तिरंगा को लहराते हुए अपने कर्तव्यों का प्रदर्शन किया गया जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा ।
परेड के उपरांत विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों का मन मोह लिया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अखण्ड हिन्द फौज, भागवत प्रसाद ओमर वैश्य इंटर कॉलेज, अटल आवसीय विद्यालय, गुरुकुलम, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल, भगवत प्रसाद मेमोरियल, सेन्ट मैरी एवं नटराज महाविद्यालय द्वारा प्रतिभाग किया गया शानदार प्रस्तुति दी गई ।
मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उपनिरीक्षक परिवहन चेतन स्वरुप सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक चिन्ह व 50 हजार रुपये से एवं आरक्षी ओम प्रकाश यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक से मा0 मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा उपनिरीक्षक इन्द्र कुमार तिवारी को पुलिस महानिदेशक के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले 28 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मडण्लायुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा, पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल सहित जनपद के अन्य गणमान्य लोग ध्वजारोहण एवं परेड के समय उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *